पंजाब के मशहूर सिंगर और रैपर सिद्धू मूसे वाला की हत्या से पूरी इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। सिद्धू मूसे वाला की मौत की खबर से आमजन के साथ सिनेमा की दुनिया में भी शो की लहर दौड़ गई है। लोग सोशल मीडिया के जरिए गायक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में अब सिद्धू मूसे वाला का आखिरी गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गाने के बोल सुनने के बाद जैसे लग रहा है कि उन्हें पहले से ही इस बात का अंदेशा हो गया था। गाने में सिंगर ने जवानी में जनाजा उठने का जिक्र किया है। गाने के बोल कुछ इस तरह से हैं कि 'ऐदा उठूगा जवानी विच जनाजा मिठिए'।