वायरल हो रहा श्रेया घोषाल का पुराना ट्वीट
बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स ने पराग को सीईओ बनाए जाने पर श्रेया घोषाल द्वारा की गई ट्वीट के बाद साल 2010 की एक पुराना ट्वीट खोज निकाली है जिसमें श्रेया ने अपने फॉलोवर्स से पराग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने को कहा था। 23 मई, 2010 को श्रेया ने लिखा था हे ऑल, एक और बचपन का दोस्त ट्विटर पर मिला। फूडी और घुमक्कड़, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के स्कॉलर पराग को फॉलो कीजिए। कल उनका जन्मदिन था। उन्हें विश कीजिए।