बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर शाल्मली खोलगड़े ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फरहान शेख से 22 नवम्बर को शादी की। शाल्मली ने अपनी शादी का प्रोग्राम बहुत ही साधारण तरह से ही किया। इन दोनों की शादी सिर्फ परिवार की मौजूदगी और करीबी दोस्तों के बीच हुई। हालांकि भले ही शाल्मली ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान संग साधारण तरह से शादी की हो, लेकिन वो 1 दिसंबर को मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आई जोड़ी
बॉलीवुड की हस्तियां जहां शादी में अधिक से अधिक पैसा खर्च करते हैं तो वहीं शाल्मली ने बहुत ही साधारण तरह से शादी रचाई। उनका बड़ी हस्ती होने के बाद भी आम तरह से शादी करना सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘किती खूबसूरत शादी है’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड वाला शो शराबा नहीं, कितनी खूबसूरत शादी है।