सिनेमा की कई फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज से यादगार गाने देने वाले गायक शान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। लव रोमांटिक सॉन्ग में शान का कोई जवाब नहीं है। शान का नाम बॉलीवुड के उन जाने-माने सिंगर में आता है, जिन्हें मेलोडी सॉन्ग गाने के लिए जाना जाता है। सिंगर शान ने न सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। वहीं सिंगर की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी और पत्नी राधिका की लव स्टोरी से शादी तक पहुंचने की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। तो चलिए जन्मदिन के अवसर पार जानते हैं इस बारे में।