दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। दक्षिण भारत में पहचान बना चुके एसपी बालासुब्रमण्यम ने 1981 में आई हिंदी फिल्म 'एक दूजे के लिए' के लिए पहली बार हिंदी में गाना गाया। कमल हासन, रजनीकांत, एमजीआर, से लेकर सलमान खान और शाहरुख खान तक भारत के लगभग हर सुपरस्टार के लिए एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाना गाया है। करीब 40000 गाना गाने का गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले बालासुब्रमण्यम को उम्रभर एक बात का पछतावा रहा।