फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Kakkar: बहन सोनू से बढ़ती दूरी के बीच नेहा कक्कड़ ने बनाया किसके नाम का टैटू? फैंस हुए खुश

Wed, 16 Apr 2025 06:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की। जिसमें सोनू ने बहन नेहा और भाई टोनी कक्कड़ से अपने रिश्ते खत्म करने की बात कही। बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। हाल ही में नेहा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक खास शख्स के नाम का टैटू अपने हाथ पर बना रही हैं।

विज्ञापन
1 of 5
सिंगर नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar

नेहा कक्कड़  और उनके भाई टोनी कक्कड़, बड़ी बहन सोनू कक्कड़ सभी बॉलीवुड फिल्माें में बतौर सिंगर एक्टिव हैं। तीनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी थी लेकिन हाल में सबकुछ बदल गया, जब सोनू कक्कड़ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें टोनी और नेहा से अपने रिश्ते खत्म करने की बात कही। ये अलग बात है कि कुछ ही देर में उस पोस्ट को सोनू ने डिलीट कर दिया। अब कहानी में नया मोड़ आया है, नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह टैटू बनवा रही हैं? जानिए किसके नाम का टैटू नेहा कक्कड़ ने बनाया है? और इस बात का सोनू कक्कड़ से क्या कनेक्शन है? 


 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar

इस शख्स के नाम का टैटू 
हाल ही में टोनी कक्कड़ का बर्थ था, इस बर्थ डे में सोनू कक्कड़ तो नहीं दिखीं लेकिन नेहा ने अपने भाई के जन्मदिन का जश्न मनाया। इसी मौके पर नेहा ने टोनी को एक टैटू दिखाया, जिसे देखकर वह इमोशनल हो गए। दरअसल, नेहा ने भाई टोनी और अपने नाम का एक टैटू हाथ पर बनवाया था। इससे भाई-बहन के बीच की बॉन्डिंग का पता चलता है।   
 


 

विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar
नेहा को बताया आशीर्वाद 
टैटू बनवाने का पूरा प्रोसेस वीडियो के जरिए नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो पर टोनी कक्कड़ ने रिएक्ट भी किया है, जिसमें वह नेहा को अपने लिए भगवान का आशीर्वाद बता रहे हैं। फैंस ने भी वीडियो के कमेंट सेक्शन में नेहा को एक प्यारी बहन बताया है। 

4 of 5
नेहा और सोनू कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू के मुद्दे पर नहीं तोड़ी चुप्पी 
नेहा और टोनी कक्कड़ का रिश्ता जहां मजबूत हो रहा है, वहीं सोनू इनसे दूर हो चुकी हैं। इस मामले पर अब तक नेहा और टोनी ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। इनके करीबी लोगों ने भी कहा है कि ये घर का मामला है, इसलिए कुछ बोलना ठीक बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar
नेहा ने सोनू को अपना आइडल बताया था 
नेहा कक्कड़ ने जब भी अपनी स्ट्रगल स्टोरी शेयर की है तो अपनी बहन साेनू कक्कड़ को अपना आइडल बताया है। वह मानती हैं कि सोनू ने हमेशा उन्हें और टोनी को सपोर्ट किया है। अब स्थिति अलग है, सोनू कक्कड़ ने नेहा और टोनी कक्कड़ से दूरी बना ली है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें