फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horror Movie Role: इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया चुड़ैल-भूतनी-आत्मा का किरदार, देखकर सहम जाएगी रूह

Wed, 16 Apr 2025 04:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actresses Played Role of Witches Ghosts: बॉलिवुड की कुछ अभिनेत्रियां अपने डरावने किरदारों से दर्शकों की नींद उड़ा चुकी हैं और अब 'द भूतनी' के साथ मौनी रॉय भी इस लिस्ट में शामिल होने वाली हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
इन अभिनेत्रियों ने फिल्म में निभाएं चुड़ैल-भूतनी-आत्मा का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का चलन काफी समय से है। हाल ही में 'द भूतनी' की रिलीज डेट 1 मई 2025 तय हुई है, जिसमें मौनी रॉय भूतनी का किरदार निभाकर दर्शकों को डराने वाली हैं। इससे पहले 'छोरी 2' में सोहा अली खान की भयानक चुड़ैल की भूमिका ने सबको हैरान कर दिया था। आइए, कुछ ऐसी ही हॉरर फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनमें अभिनेत्रियों ने डायन, आत्मा और चुड़ैल बनकर दर्शकों को खूब डराया।
विज्ञापन

2 of 7
मौनी रॉय - द भूतनी - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी रॉय - द भूतनी
'द भूतनी' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें मौनी रॉय भूतनी बनी हैं। फिल्म में सनी सिंह, पलक तिवारी और संजय दत्त भी हैं। इसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है और निर्माण दीपक मुकुट ने किया है। पहले फिल्म का नाम 'द वर्जिन ट्री' था, जिसे बाद में बदलकर 'द भूतनी' किया गया। यह फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 7
सोहा अली खान - छोरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोहा अली खान - छोरी 2
'छोरी 2' 11 अप्रैल 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। यह 2021 की फिल्म 'छोरी' का सीक्वल है। इसमें सोहा अली खान ने डरावनी चुड़ैल का रोल निभाया है। नुसरत भरुचा, गश्मीर महाजनी और सौरभ गोयल भी फिल्म में हैं। निर्देशन विशाल फुरिया और निर्माण भूषण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और जैक डेविस ने किया है।

4 of 7
अदा शर्मा - 1920 - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo
अदा शर्मा - 1920
2008 में रिलीज हुई '1920' में अदा शर्मा ने 16 साल की उम्र में आत्मा से प्रभावित लड़की का किरदार निभाया। उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। इस फिल्म में उनके किरदार को देखकर दर्शक डर गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
जान्हवी कपूर - रूही - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao
जान्हवी कपूर - रूही
'रूही' में जान्हवी कपूर ने खतरनाक चुड़ैल का रोल निभाया। उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा थे। फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता और निर्माण दिनेश विजन ने किया।

यह भी पढ़ें:
Haunted 3D Sequel: विक्रम भट्ट ने की नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' की घोषणा, जानिए रिलीज डेट
विज्ञापन

6 of 7
ईशा कोप्पिकर - कृष्णा कॉटेज - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा कोप्पिकर - कृष्णा कॉटेज
2004 की फिल्म 'कृष्णा कॉटेज' में ईशा कोप्पिकर ने एक आत्मा का किरदार निभाया, जो अपने प्यार को पाना चाहती थी। फिल्म में सोहेल खान और अनीता हसनंदानी भी थे। इसका निर्देशन संतराम वर्मा और निर्माण शोभा कपूर और एकता कपूर ने किया।

यह भी पढ़ें:
Vineet Kumar Singh: शाहरुख की जिंदगी से जुड़ा है विनीत की सफलता का सच, जानिए कैसे पूरी हुई अभिनेता की मन्नत
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोंकणा सेन शर्मा - एक थी डायन - फोटो : इंस्टाग्राम
कोंकणा सेन शर्मा - एक थी डायन
'एक थी डायन' में कोंकणा सेन शर्मा ने डायन की भूमिका निभाई। उनके साथ इमरान हाश्मी और हुमा कुरैशी थे। इस फिल्म ने दर्शकों को खूब डराया।

यह भी पढ़ें:
DeepVeer: दुआ के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे दीपिका-रणवीर सिंह, करोड़ों के आशियाने की पहली झलक आई सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें