फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने किया अपने इंस्टाग्राम पर ये बदलाव, आप भी जानिए

Thu, 29 Oct 2020 07:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram
सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों शादी को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की और दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। नेहा कक्कड़ ने अपने फैंस के साथ भी अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें फैंस ने भी काफी पसंद किया। इस बीच नेहा कक्कड़ ने कुछ ऐसा किया है जिसको उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और नेहा फिर से चर्चा में आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram-@nehakakkar
दरअसल हाल ही में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने प्रोफाइल में एक बदलाव किया है। इस बदलाव को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और तस्वीरों पर कमेंट कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के आगे ब्रेकेट में मिसेज सिंह भी लिख लिया है। नेहा के इस प्यार जाहिर करने के अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram
गौरतलब है कि मेहंदी से लेकर शादी तक, नेहा ने अपने फैंस के साथ सभी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल होने में वक्त भी नहीं लगा। एक तरफ जहां फैंस ने दोनों पर अपना प्यार लुटाया तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुष्का शर्मा की शादी जैसा लुक रखने को लेकर नेहा को ट्रोल करने की भी कोशिश की। लेकिन नेहा के फैंस ने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। वहीं नेहा ने अपने पोस्ट में बता दिया कि उनका लहंगा उन्हें तोहफे में मिला था।

4 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram
कौन हैं रोहनप्रीत सिंह
बता दें कि रोहनप्रीत सिंह 2019 में टीवी शो 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के अलावा रोहन को वेडिंग रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। याद दिला दें कि शो 'मुझसे शादी करोगे', 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल को केंद्र में रखकर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram: @rohanpreetsingh
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहन और नेहा की पहली मुलाकात कुछ महीने पहले नेहा कक्कड़ के सॉन्ग 'आजा चल व्याह करवाएं, लॉकडाउन विच कत्त होने खर्चे' के सेट पर हुई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं।



पढ़ें: जब सारा अली खान ने कहा था, 'मैं बोलना शुरू करूं तो रोज धमाके हों, इसलिए चुप रहती हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें