रानू मंडल अपने एक वायरल वीडियो की बदौलत पूरे देश में मशहूर हो गई हैं । हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाने का मौका दिया और अब वो स्टार बन चुकी हैं । पिछले दिनों ही रानू का पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज हुआ । लॉन्चिंग के मौके पर हिमेश रेशमिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी । रानू ने यहां मीडिया के सभी सवालों के जवाब बहुत आत्मविश्वास के साथ दिए ।
विज्ञापन
2 of 5
कुमार सानू
- फोटो : instagram
रानू मंडल को लेकर अब मशहूर सिंगर कुमार सानू का भी बयान आ गया है । कुमार सानू का कहना है कि अगर कोई अच्छा ऑफर मिलता है तो वो रानू मंडल के साथ गाना गाने के लिए तैयार हैं । समाचार एजेंसी से बातचीत में कुमार सानू ने कहा, 'हम खुश हैं अगर नए सिंगर आते हैं। अगर वो अच्छा काम करती हैं तो उन्हें पहचाना जाना चाहिए। अगर मुझे ऑफर मिलता है तो मैं जरूर उनके साथ गाना चाहूंगा।'
विज्ञापन
3 of 5
कुमार सानू
कुमार सानू कहते हैं, 'मैंने सुना है कि रानू मडंल ने हिमेश के साथ गाना गाया है, लेकिन अभी तक गाना नहीं सुना है। देखते हैं वो आने वाले दिनों में कैसा परफॉर्म करती हैं। टेक्नोलॉजी के टाइम में नॉन-सिंगर्स भी अच्छे सिंगर्स के साथ में परफॉर्मर बन गए हैं। टेक्नोलॉजी ने म्यूजिकल सीन बदल दिया है।'
4 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
बता दें कि हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी नई फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया। अब रानू मंडल का गाया दूसरा गाना 'आदत' का मेकिंग वीडियो भी सामने आ गया है। गाने के रिलीज से पहले हिमेश ने इसका मेकिंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें रानू मंडल गाती नजर आ रही है और हिमेश रेशमिया उन्हें गाइड करते दिखे ।
मेकिंग वीडियो सामने आते ही यह वायरल हो गया। अभी तक इस वीडियो को 83 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो शेयर करते हुए हिमेश ने लिखा- 'आदत की मेकिंग के दौरान मुझे यह एहसास हुआ कि रानू की आवाज केवल एक गाने के लिए प्रभावति करने वाली नहीं थी। आप भी मुझसे सहमत होंगे अगर आपने एक बार 'आदत' सुन लिया। उनकी आवाज में सच में जादू है। आप सभी के समर्थन के लिए शुक्रिया।'