फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 13' में जाने को लेकर पहली बार बोले राजपाल यादव, मेकर्स ने किया अप्रोच लेकिन...

Wed, 18 Sep 2019 10:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rajpal Yadav - फोटो : twitter
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में शो को लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। पिछले दिनों कई प्रोमो वीडियो सामने आए, जिसमें शो के फॉर्मेट को लेकर भी खुलासे हुए हैं। इस बार शो में कोई कॉमनर नहीं होगा। लंबे समय से चर्चा है कि कॉमेडियन राजपाल यादव शो में हिस्सा लेंगे। अब इस पर पहली बार उन्होंने खुद खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Rajpal Yadav - फोटो : file photo
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, राजपाल यादव ने शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। मेकर्स चाहते थे कि विवादों में रहे ऐसे कंटेस्टेट को लाया जाए जिससे दर्शकों की रुचि बढ़ सके। ऐसे में काफी समय से खबरें आ रही थीं कि राजपाल यादव शो में हिस्सा ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राजपाल यादव - फोटो : file photo
मेकर्स ने राजपाल यादव को शो के लिए अप्रोच किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। राजपाल यादव ने कहा कि 'हर साल की तरह इस साल भी मुझे शो के लिए ऑफर आया लेकिन दूसरे काम के चलते मैं शो का हिस्सा नहीं बन पाया। मुझे ये शो देखना पसंद है। ये काफी रोचक है। मगर मैं इस सीजन में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा।'

4 of 5
Salman Khan - फोटो : instagram
हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो में सलामन ने शो लॉन्च की डेट बता दी है । कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का चौथा प्रोमो रिलीज किया है। इसमें बताया गया है कि ये शो 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस नए प्रोमो में सलमान खान शेफ बनकर खिचड़ी पकाते हुए रायता फैलाने की बात कर रहे हैं। इस प्रोमो में कहा जा रहा है कि शो में रायता फैलने वाला है । इससे पहले प्रोमो में बताया गया था कि ये शो टेढा़ भी होगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
साथ ही ये भी बता दिया गया था इस बार शो के चार हफ्तों में ही फाइनलिस्ट चुन लिया जाएगा और उसके बाद जंग शुरू होगी। अब फैंस उत्साहित हैं कि कौन-कौन से सेलेब्रिटीज शो में नजर आएंगे। 'बिग बॉस 13' में जिन सेलिब्रिटीज के हिस्सा लेने की चर्चा है उनमें करण पटेल, देवोलीना भट्टाचार्या, जरीन खान, रश्मि देसाई और अंकिता लोखंडे का नाम है।
 

'बिग बॉस 13' की लॉन्चिंग डेट का हुआ एलान, सलमान खान बोले- 'इस बार फैलेगा रायता'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें