फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer KK Death: कॉन्सर्ट के दौरान केके ने खुद किया था अपनी मौत का जिक्र, जानें क्या थी वजह

Wed, 01 Jun 2022 06:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगलवार रात मनोरंजत जगत ने अपना एक चमकता खो दिया। मशहूर सिंगर केके के निधन की खबर सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनके चहेते सिंगर अब उनके बीच नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 4
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर केके का निधन - फोटो : Social media

मंगलवार रात मनोरंजत जगत ने अपना एक चमकता खो दिया। मशहूर सिंगर केके के निधन की खबर सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनके चहेते सिंगर अब उनके बीच नहीं हैं। देर रात केके के निधन की जानकारी सामने आते ही पूरा देश शोक में डूब गया है। उनके फैंस और दोस्त लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कोलकाता में हुए उनके आखिरी कॉन्सर्ट के वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 4
गायक केके - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच इंटरनेट पर केके के इस कॉन्सर्ट का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान केके द्वारा मजाक में कही गई उनकी बात कुछ घंटे बाद सच साबित हुई। सामने आए इस वीडियो में केके शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम का मशहूर गाना आंखों में तेरी गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गाना गाते हुए वह माइक ऑडियंस की तरफ कर उन्हें गाने को कहते हैं। इसके बाद वह वीडियो में अपने मरने की बात कहते भी दिखाई दिए। 

विज्ञापन

3 of 4
गायक केके - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में ऑडियंस का गाना सुनते ही केके कहते हैं हाय मैं मर जाऊं यहीं पर। मस्ती- मजाक में कही यह बात कुछ ही समय बाद सच साबित हो गई। कौन जानता था कि सिंगर के मुंह से निकले यह शब्द कुछ घंटे बाद ही सच हो जाएंगे और गायक हमें छोड़ कर चले जाएंगे। केके के जाने के बाद अब उनका यह वीडिये देख फैंस काफी भावुक हो रहे हैं। वहीं, कई फैंस इस बात का दुख मना रहे हैं कि आखिर क्यों केके ने ये शब्द अपने मुंह से निकाले थे।
 

 

विज्ञापन

4 of 4
केके - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कई फिल्मी गानों को अपनी आवाज देने वाले केके का मंगलवार रात कोलकाता में निधन हो गया। सिंगर अपने कॉन्सर्ट के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे थे। इस दौरान लाइव कॉन्सर्ट के बीच ही उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया। देर रात सिंगर के निधन की खबर सामने ही हर कोई स्तब्ध था। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें