देश के मशहूर गायक केके नहीं रहे। 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। अपने आखिरी समय में वह कोलकाता में कॉन्सर्ट करने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें होटल लाया गया। वहां वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देखा जाए तो साल, 2022 अब तक भारतीय सिंगिंग इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। केके के अलावा कई अन्य बड़े सितारे हैं, जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के नाम....