फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubin Nautiyal: सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, सिर और पसली में लगी चोट, जानिए अब कैसी है सिंगर की हालत

Fri, 02 Dec 2022 12:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए हैं। उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लग गई है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। बता दें कि डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था। इस गाने को सिंगर ने योहानी के साथ गाया था। बता दें कि गुरुवार को नौटियाल और योहानी को एकसाथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट आई है। सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने गानों के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। उनके गाने फैंस को खूब पसंद आते हैं। फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Freddy Review:  कार्तिक के करियर का ‘शाहरुख खान मोड़’, प्रयोगवादी सिनेमा के तौर पर चौंकाने में कामयाब ‘फ्रेडी’
विज्ञापन

3 of 4
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जुबिन नौटियाल रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे और तुझे कितने चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसे इंटरनेशनल हिट के साथ लोग उन्हें वीडियो में देखना भी पसंद करते हैं। हाल ही में सिंगर ने गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी शामिल और फिल्म थैंक गॉड के गाने मानिके को भी गाया था। इसके अलावा भी वह ढेरों हिट नंबर्स दे चुके हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
जुबिन नौटियाल - फोटो : सोशल मीडिया
जुबिन सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं बल्कि अपने क्यूट लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। यही वजह है कि सिंगर के फीमेल फैंस की संख्या काफी ज्यादा है। फैंस चाहते हैं कि जुबिन बहुत जल्द ठीक होकर आएं और फिर से अपनी आवाज का जादू चलाकर श्रोताओं को मदहोश कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें