फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में गुरु रंधावा, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

Fri, 22 Jan 2021 10:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरु रंधावा - फोटो : Instagram
बीते कुछ वक्त में सिंगर गुरु रंधावा हिट मशीन साबित हुए हैं। एक के बाद एक गुरु ने कई हिट सॉन्ग्स देकर फैंस का दिल जीता और चर्चा में रहे। एक बार फिर गुरु सुर्खियों में हैं, हालांकि इस बार वजह सिर्फ उनका नया गाना नहीं है। दरअसल गुरु रंधावा इस बार अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुरु रंधावा - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर गुरु के ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा हो रही है। गुरु की नई तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर व कमेंट करके अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। वहीं गुरु ने भी अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर बात की।
 
विज्ञापन

3 of 5
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु ने बातचीत में कहा, 'साल 2020 हम में से ज्यादातर के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, साल की शुरुआत में हम सभी कुछ नया और जोशीला करने को तैयार थे लेकिन कोविड के चलते वो चीजें नहीं हो सकीं। साल 2020 मेरे लिए ट्रांसफॉर्मेशन का साल रहा है और साल 2021 से भी मैं जितना हो सके नया सीखने की कोशिश करूंगा'
 

4 of 5
guru randhawa - फोटो : social media
बातचीत में गुरु ने आगे कहा, 'मैं चाहूंगा कि चीजें जल्द से जल्द नॉर्मल हो जाएं और हम कलाकार एक बार फिर से ऑडियंस के लिए वैसे ही परफॉर्म कर सकें।' याद दिला दें कि गुरु रंधावा हाल ही में रिलीज हुए उनके नए गीत को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरु रंधावा: Lamborghini Gallardo - फोटो : Instagram/ @gururandhawa
गौरतलब है कि गुरु को 'लाहौर', 'पटोला', 'हाई रेटेड गबरू', 'दारु वरगी', 'रात कमल है', 'सूट', 'बन जा तू मेरी रानी', 'मेड इन इंडिया', 'ईशारे तेरे', 'तेरे ते', 'फैशन', 'डाउनटाउन' और 'स्लोली स्लोली' जैसे हिट सॉन्ग्स के लिए जाना जाता है।

पढ़ें: महेश भट्ट ने जताई फिल्मों से दूर जाने की इच्छा, भाई ने छोड़ दिया विशेष फिल्म्स का पूरा कामकाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें