फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachet-Parampara: संचेत-परंपरा के घर आया नन्हा मेहमान, सिंगर जोड़ी ने किया पहली संतान का स्वागत, दिखाई झलक

Mon, 23 Dec 2024 01:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sachet-Parampara Blessed With Baby Boy: सिंगर जोड़ी सचेत और परंपरा टंडन के घर किलकारी गूंजी है। दोनों ने पहली संतान का स्वागत किया है।
विज्ञापन
सचेत-परंपरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीत जगत की चर्चित जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों मम्मी-पापा बन गए हैं। कपल के घर पहली संतान के रूप में बेटे ने जन्म लिया है। यह खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। कपल ने वीडियो शेयर कर बेबी बॉय की झलक भी दिखाई है। 

विज्ञापन

सचेत-परंपरा - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस से मांगी दुआएं, ईश्वर को कहा शुक्रिया
परंपरा टंडन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कपल ने अपने नवजात शिशु की पहली झलक भी दिखाई है। हालांकि, बेबी बॉय का चेहरा रिवील नहीं किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'महादेव के आशीर्वाद के साथ हम यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि हमारे घर में नए मेहमान का आगमन हुआ है। हमारा बेटा आ गया है। हमारी जिंदगी के इस खूबसूरत लम्हें को अपनी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से इसे और भी खास बना दें। नमः पार्वती पतये हर हर महादेव। जय माता दी'।
 

सचेत-परंपरा - फोटो : इंस्टाग्राम
'दिल का टुकड़ा आ गया'
साजा किए गए वीडियो में सचेत और परंपरा बेबी बॉय की नन्हे हाथों को अपने हाथों में थामे फोटोशूट कराते दिख रहे हैं। साथ ही लिखा है, 'सचेत परंपरा के दिल का टुकड़ा'। संगीत जोड़ी के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस दोनों को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं तो नन्हे मेहमान को अपना आशीर्वाद। 

ये खबर भी पढ़ें:
Aishwarya Rai: आराध्या के स्कूल फंक्शन के बाद बेटी के साथ सैर पर निकलीं ऐश्वर्या, क्या विदेश में मनाएंगी नया साल?
विज्ञापन

सचेत-परंपरा - फोटो : इंस्टाग्राम
2020 में रचाई शादी
दो महीने पहले ही परंपरा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को जानकारी साझा की। अब बेबी बॉय के जन्म के बाद यह खुशखबरी साझा करने में भी उन्होंने देर नहीं की। सचेत और परंपरा संगीत जगत की चर्चित जोड़ी हैं। इन्हें असली पहचान शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ के सुपरहिट गाने ‘बेखयाली’ से मिली। निजी जिंदगी की बात करें तो इन्होंने साल 2020 में शादी रचाई। करीब चार साल बाद पहली संतान का स्वागत किया है।

ये खबर भी पढ़ें:
Paatal Lok: दर्शकों का जल्द खत्म होगा इंतजार, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी 'पाताल लोक'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें