मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित वायलिनिस्ट और संगीतकार बाला भास्कर का सोमवार की रात तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। पिछले महीने एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह 40 वर्ष के थे। कल देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
bala bhaskar
इसी सड़क हादसे में उनकी 2 साल की बेटी तेजस्विनी का निधन हो गया था। हादसे में 40 वर्ष के बाला भास्कर को ब्रेन और स्पाइन इंज्री का सामना करना पड़ा था। उनकी पत्नी लक्ष्मी और ड्राइवर अर्जुन का अभी भी इलाज चल रहा है और दोनों डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
3 of 4
bala bhaskar
करीब 1 हफ्ते पहले यह दुर्घटना कार के पेड़ से टकराने से हुई। सूत्रों की मानें तो बाला भास्कर अपनी पत्नी और बेटी के साथ तृश्शूर के एक मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। बता दें बाला भास्कर साउथ के जाने मानें सिंगर थे।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में भास्कर बुरी तरह घायल हो गए थे और उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। बाला भास्कर मलयालम फिल्मों के सबसे युवा संगीतकार रहे हैं। फिल्म 'मंगला पल्लक्कु' में उन्होंने 17 साल की उम्र में काम किया था। सिंगर बाला भास्कर के परिवार के लिए यह सबसे ज्यादा दु:ख की घड़ी है।