फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर ने आते ही धमकाया, कोई पसंद न आया तो नहीं छोड़ूंगी

Tue, 02 Oct 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुरभि
बिग सीजन का सीजन 12 तीसरे सप्ताह में ही रोमांचक दौर में पहुंच गया है। रोमिल और निर्मल की जोड़ी बाहर होने से घरवालों ने सुख की सांस ली थी, लेकिन रोमिल को वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ दोबारा जोड़ी में घर में आया देख घरवाले हैरान रह गए। आउट हाउस से बेघर हो चुकी सुरभि ने घर में आते ही लोगों के बीच आग लगाना शुरू कर दिया है। सुरभि ने आते ही जोड़ियों से कह दिया है कि वह सिंगल्स की तरफ अपना-अपना गेम खेलें।
विज्ञापन

2 of 4
सुरभि
आपको बता दें कि सुरभि के घर में आते ही घर का माहौल पहले से गर्म हो गया है। सुरभि ने घर में आते ही सबा से कहा कि अगर मुझे कोई पसंद है तो ठीक है, लेकिन अगर मुझे कोई पसंद नहीं आया तो मैं उसको बिल्कुल भी नहीं छोड़ती हूं। सुरभि अपने गेम पार्टनर रोमिल के साथ भी सिंगल्स के खिलाफ प्लानिंग करती हुई दिखाई दीं। सुरभी ने रोमिल से कहा कि, दीपिका घर में एकदम बहू वाला गेम खेल रही है। वो सिंगल्स में सबसे ज्यादा स्ट्रांग है।
विज्ञापन

3 of 4
Bigg boss 12
सुरभि बताती हैं कि दीपिका घर में श्रीसंथ की मां बन गई है। वह रोमिल से कहती हैं कि श्रीसंथ एक बहुत अच्छे इंसान हैं। दीपिका उनके जरिए अपना गेम खेल रही है। करणवीर और दीपिका पूरे घर में ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी सेलेब्रिटी वाली इमेज को लेकर चल रहे हैं। गेम में अगर जीतना है तो हमें इन दोनों को गेम से हटाना होगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
deepak thakur bigg boss 12
बिहार के गांव से अपने हर सपने को पूरा करने के लिए बिग बॉस के घर आए दीपक ने अब घर में अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। दीपक ने सुरभि राणा के आते ही श्रीसंथ से अपनी दोस्ती तोड़ ली है। दीपक ने श्रीसंथ पर यह आरोप भी लगाया कि वह खुद की मर्जी सब पर थोपना चाहते हैं। वहीं, सुरभि ने स्पष्ट कर दिया कि मैं इस गेम को जीतने आई हूं और उसके लिए मैं कुछ भी करूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें