फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग बेल्स: 20 फरवरी को अलीशा वैद से शादी करेंगे लव रंजन, कॉलेज के दिनों से कर रहे डेट

Sat, 19 Feb 2022 04:32 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादियों के सीजन में बॉलीवुड गलियारों में एक और शादी की चर्चा तेज हो गई है। निर्माता लव रंजन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
लव रंजन और अलीशा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। फरहान अख्तर, विक्रांत मैसी के बाद एक और शादी होने जा रही है। प्यार के पंचनामा के निर्माता लव रंजन 20 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम अलीशा वैद है। अलीशा के बारे में लव रंजन ने अभी ज्यादा कुछ नहीं बताया है। उनकी शादी में अभिनेता रणबीर कपूर, संगीतकार प्रीतम, मनीष मल्होत्रा, वरुण शर्मा ताजनगरी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

Luv Ranjan - फोटो : Social Media
कैसे शुरू हुई लव की लव स्टोरी
फिल्म निर्माता लव रंजन की लव स्टोरी कॉलेज में शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। वहीं से दोनों की जान पहचान हुई और दोनों करीब आ गए। रिपोर्टस के अनुसार दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शादी में कपल मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगे। लव की शादी में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी पहुंचेंगी। श्रद्धा लव की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन

प्यार का पंचनामा - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में लव बिजी
प्यार का पंचनामा फिल्म से लव रंजन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। जिसके बाद आकाश वाणी, प्यार का पंचनाम 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसे एक के बाद सुपरहिट फिल्म दी। लव दे दे प्यार, मलंग जैसे फिल्मों के निर्माता रह चुके हैं। फिलहाल, वे अपनी फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म में रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें