गायक अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे नामचीन गायकों में शुमार होते हैं। जो अपने मीठे सुर और शानदार गायिकी के लिए जाने जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अरिजीत को अपने ही गाने पसंद नहीं आते। जीहां अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'सा' के प्रमोशन के लिए गोवा में पहुंचे अरिजीत ने कहा है कि वह अपने गाने सुनकर डर जाते हैं।