सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में गाना गाने वाले सिंगर पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी एक लड़की ने पंजाबी पॉप सिंगर अमन दीप सिंह पर रेप का केस दर्ज कराया है। लड़की का आरोप है कि अमन दीप ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और शादी करने का प्रस्ताव रखा। शिकायत के बाद दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।