करण जौहर की फिल्म 'धड़क' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रही है। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। ईशान की यह दूसरी फिल्म है। फैंस को श्रीदेवी की बेटी से जो उम्मीदें थी रिव्यू को देखते हुए हम ऐसा कह सकते हैं कि जाह्नवी उम्मीदों पर खरी उतरी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Dhadak
जिस तरह से साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ के अंत ने दर्शकों को अंदर तक हिलाकर रख दिया था। जाह्नवी और ईशान की ‘धड़क’ भी ऐसा करने में कामयाब हुई है। ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म देख कर आए दर्शक कह रहे हैं। डायरेक्टर शशांक खैतान ने ‘धड़क’ के अंत में कुछ बदलाव किया है। कहानी का क्लाइमेक्स बदल दिया गया है। जिसे देखने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
dhadak
जहां फैंस को ये फिल्म पसंद आ रही है वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म धड़क को हिट करार दिया है। ट्विटर पर सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, नेहा धूपिया, अनिल कपूर, अर्जुन बिजलानी समेत सेलेब्रिटीज ने फिल्म की तारीफ की है।
4 of 5
Dhadak
शशांक ने ‘सैराट’ की कहानी को महाराष्ट्र से राजस्थान में खूबसूरती से शिफ्ट किया बल्कि उन्होंने इसमें अपने मुताबिक कुछ बदलाव भी किए। शशांक के द्वारा किए गए यह बदलाव आपको परेशान नहीं करते हैं बल्कि इनसे फिल्म और भी मनोरंजक बनती है।