अखिल सचदेवा
- फोटो : सोशल मीडिया
अखिल सचदेवा ने संगीत की दुनिया में किस तरह से कामयाबी हासिल की और अपनी कैसे अलग पहचान बनाई इसको लेकर भी ढेर सारी बाते कीं। उन्होंने अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी। अखिल सचदेवा ने एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित एक म्यूजिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसको उन्होंने जीत लिया था। इसके बाद वह एक बैंड में शामिल हुए।