फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान सामी ने फिर पाक को लेकर किया ट्वीट, बोले- 'मैं पाकिस्तान से नफरत कैसे कर सकता हूं'

Mon, 23 Sep 2019 05:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
adnan sami - फोटो : social media
एक ओर बॉलीवुड सेलेब Howdy Modi को लेकर ट्वीट कर रहे हैं, वहीं अदनान सामी ने एक बार फिर पाकिस्तान के बारे में बयान दिया है । हाल ही में 'डॉटर्स डे' के मौके पर सिंगर अदनान सामी ने एक ट्वीट किया था । इसमें उन्होंने अपनी बेटी की फोटो साझा की थी । फोटो पर कमेंट करते हुए एक पाकिस्तानी यूजर ने कहा था, आपके इस पोस्ट में पाकिस्तान के लिए नफरत ना देखकर अच्छा लगा ।


विज्ञापन

2 of 5
adnan sami
अब इस यूजर को जवाब देते हुए अदनान सामी ने एक ट्वीट किया । अदनान सामी ने लिखा, 'मेरे प्यारे भाई, मैं पाकिस्तान से बिल्कुल भी नफरत नहीं करता। मैं कैसे कर सकता हूं और मैं क्यों करूंगा । पाकिस्तान के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया, इसके लिए मैं भी उनको वही प्यार वापस दे रहा हूं । मुझे उनसे नफरत है, जो खाकी और डंडे के दम पर पाकिस्तान पर राज कर रहे हैं ।'
विज्ञापन

3 of 5
Adnan Sami - फोटो : instagram
अदनान सामी ने आगे कहा, 'मुझे उन लोगों से नफरत है, जो पाकिस्तान में फैल रही नफरत के लिए जिम्मेदार हैं और दुनिया के साथ भी पाकिस्तान के रिश्ते को खराब कर रहे हैं । हमारे इलाके को शांति की जरूरत है ।' कुछ दिन पहले भी अदनान ने पाकिस्तान को लेकर ऐसा ही ट्वीट किया था । लेकिन वो हर बार पाकिस्तानी फैंस के निशाने पर आ जाते हैं ।
 

 

4 of 5
ADNAN SAMI - फोटो : SELF
अदनान ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, मैं पाकिस्तानी आवाम के खिलाफ नहीं हूं। मैं उन सभी से प्यार करता हूं और उनकी इज्जत करता हूं, जो मुझे प्यार करते हैं। इसलिए मैं पाकिस्तान के लोगों को भी प्यार करता हूं। मैं आतंकवाद और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हूं, जो दोनों पड़ोसियों के बीच जंग के लिए उकसाती है। इन्होंने पाकिस्तान के लोगों की मानसिकता और लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Adnan Sami, Azaan Sami Khan - फोटो : amar ujala
बता दें कि अदनान सामी मूल रूप से पाकिस्तान से हैं। साल 2016 में उन्होंने भारतीय नागरिकता ली थी । वहीं उनके बेटे अजान अभी भी पाकिस्तान में ही रहते हैं। हाल ही में अजान खान ने पिता अदनान की नागरिकता पर बात करते हुए कहा- 'इस बारे में मैंने अपने पिता से अभी तक बात नहीं की, इसके पीछे की वजह मेरे पिता ही हैं। मैं उन्हें बहुत प्यार और उनका सम्मान करता हूं। ये उनका फैसला हो सकता है कि उन्हें कौन से देश में कहां रहना है और किसको अपना घर बताना है। मैं उनके इस फैसले का सम्मान करता हूं, लेकिन मेरा फैसला है कि मैं पाकिस्तान में ही काम करूंगा।' 

अदनान सामी के बेटे पाकिस्तान में रहने पर महसूस करते हैं गर्व, पिता के भारत प्रेम को लेकर कहा ये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें