फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से शाहरुख खान तक, 'दानवीर' हैं ये सेलेब्स, ऐसे करते हैं जरूरतमंदो की मदद

Mon, 23 Sep 2019 05:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख- ऐश्वर्या और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों और बिजनेस की दम पर जमकर कमाई करते हैं। एक एक फिल्म के लिए लाखों-करोड़ों रुपये की फीस लेने वाले सेलेब्स जरूरतमंदों की मदद के लिए भी पीछे नहीं रहते हैं। एक तरफ जहां कुछ सेलेब्स जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओं से जुड़े हैं तो वहीं कुछ और सेलेब्स अलग ही तरीके से मदद करते हैं। इस पैकेज में हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच सेलेब्स के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान मीर फाउंडेशन के मालिक हैं। अपने इस फाउंडेशन से शाहरुख खान अलग अलग तरीके से लोगों की मदद करते हैं। इस फाउंडेशन से शाहरुख खान न सिर्फ बूढ़े-बुजर्गों के इलाज बल्कि एडिट अटैक सर्वाइवर्स की भी मदद करते हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान मेक ए विश से भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
aishwarya rai bachchan - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय स्माइल फाउंडेशन के साथ जुड़ी हुई हैं। स्माइल फाउंडेशन की मदद से ऐश्वर्या बच्चों की मदद करती हैं। ऐश्वर्या इस फाउंडेशन को अपने जीवन में बहुत महत्व देती हैं। बता दें कि स्माइल फाउंडेशन के साथ ही ऐश्वर्या बेटी आराध्या का जन्मदिन भी मनवा चुकी हैं।

4 of 6
vidya balan - फोटो : social media
विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े हुई हैं। इसके तहत विद्या लोगों की मदद करती रहती हैं। चूंकि ये सरकार का मिशन है तो अक्सर फंड मिलता है। लेकिन कई दफा विद्या बालन बिना सरकारी फंड की मदद से इस मिशन की सहायता करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सलमान खान
सलमान खान बीइंग ह्यूमन की मदद से चैरिटी करते हैं। बता दें कि सलमान ने बीइंग ह्यूमन नाम का क्लोथिंग ब्रान्ड भी ओपन किया है। जिससे होने वाली कमाई को सलमान जरूरतमंदों पर खर्च करते हैं। सलमान का मदद का ये तरीका काफी अनोखा है। बता दें कि बीइंग ह्यूमन बेसहारा बच्चो की पढ़ाई और स्वास्थ्य के लिए काम करती है। वहीं सलमान अक्सर जरूरतमंद बच्चों के लिए भी कुछ न कुछ करते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार
जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सीधे तौर पर तो किसी से नहीं जुड़े हैं लेकिन किसी न किसी तरीके से वो जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। इसके साथ ही अक्षय प्राकृतिक आपदा से परेशान और शहीद जवानों के परिवारों के लिए अक्सर आगे खड़े रहते हैं और बढ़ चढ़कर मदद करते हैं।

पढ़ें: एक्ट्रेस ने पानी के अंदर बेटी को दिया जन्म, फोटो शेयर कर बताई डिलीवरी की पूरी कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें