फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान सामी ने एक बार फिर PAK के खिलाफ किया ट्वीट, बोले- 'मैं पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हूं क्योंकि..'

Tue, 20 Aug 2019 12:11 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
adnan sami - फोटो : social media
बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी इन दिनों पाकिस्तानी ट्रोलर्स को जवाब देने को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं । सोमवार को अदनान ने एक और ट्वीट किया । इसमें उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तानी सेना और आतंकवाद के खिलाफ हैं, क्योंकि वे जंग के लिए उकसाती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Adnan Sami - फोटो : Social Media
अदनान ने ट्वीट कर लिखा, 'सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, मैं पाकिस्तानी आवाम के खिलाफ नहीं हूं। मैं उन सभी से प्यार करता हूं और उनकी इज्जत करता हूं, जो मुझे प्यार करते हैं। इसलिए मैं पाकिस्तान के लोगों को भी प्यार करता हूं। मैं आतंकवाद और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हूं, जो दोनों पड़ोसियों के बीच जंग के लिए उकसाती है। इन्होंने पाकिस्तान के लोगों की मानसिकता और लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है'।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
adnan sami to pakistan fan
बता दें कि अदनान ने इससे पहले भी यूजर्स के सवालों का जवाब दिया था । उनसे पूछा गया था, "आपको पाकिस्तानियों की काफी आलोचना सुनने मिलती है । आप इन सबका सामना कैसे करते हैं?' तब अदनान ने कहा था, 'मेरे अजीज, चलता है, वे मूल रूप से असहाय, राह से भटके हुए और अपने स्वयं के जीवन को लेकर निराश हैं और उन्हें जब से पता चला है कि मैं आगे बढ़ चुका हूं, वे तब से मेरे ऊपर अपनी भड़ास बाहर निकाल रहे हैं' ।

पाकिस्तानी ट्रोलर ने अदनान सामी से पूछा कश्मीर पर सवाल, सिंगर ने कहा- उसमें अपनी नाक मत घुसाओ

 

4 of 5
adnan sami
अदनान सामी से एक पाकिस्तानी यूजर ने पूछा था कि उन्होंने आखिरी बार बीफ कब खाया था? अदनान ने इस सवाल पर भी ऐसा जवाब दिया कि ट्रोलर की बोलती बंद हो गई। अदनान ने जवाब देते हुए लिखा- 'दुनिया जानती है कि मैंने कितना खाया है। मुझे लगता है कि तुम हमेशा बीफ खाते हो और इस तरह की उपलब्धि से तुमने कर्ज बढ़ाने के अलावा क्या हासिल किया है।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
adnan sami to pakistan fan
इसके अलावा एक और पाकिस्तानी ट्रोलर ने अदनान से कश्मीर पर बोलने के लिए कहा था। ट्रोलर ने ट्वीट किया- 'अदनान सामी अगर हिम्मत है तो कश्मीर मुद्दे पर मैसेज करें और फिर देखे तेरा ये इंडिया तेरा क्या हाल करता है।' अदनान ने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'जरूर.. कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। जो चीजें तुम्हारी नहीं हैं, उनमें अपनी नाक घुसाना बंद करो।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें