फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक अदनान सामी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, इस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Thu, 19 Sep 2019 07:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
adnan sami to pakistan fan
सिंगर अदनान सामी को प्रॉपर्टी विवाद मामले में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनपर ‘फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट’ (FEMA) के अपील न्यायाधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है लेकिन अब उनकी प्रॉपर्टी जब्त नहीं होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Adnan Sami - फोटो : Social Media
अदनाम सामी को जुर्माने की रकम 3 महीने के अंदर भरनी होगी। कोर्ट की तरफ से यह आदेश 12 सितंबर को जारी हुआ था। ये मामला साल 2003 का बताया जा रहा है। उन दिनों अदनान अपने गानों की बदौलत भारत में छाए हुए थे। इस दौरान ही उन्होंने मुंबई में 8 फ्लैट और 5 पार्किंग स्पेस खरीदे थे।
विज्ञापन

3 of 5
adnan sami
उस वक्त अदनाम सामी पाकिस्तानी नागरिक थे। उन्हें तब तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। नियम के तहत उन्हें इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक को देनी थी। लेकिन इसके बारे में अदनान को पहले से जानकारी नहीं थी। 

4 of 5
adnan sami to pakistan fan
साल 2010 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सामी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए थे। इस फैसले के खिलाफ सामी ने अपीलेट ट्रिब्यूनल कोर्ट में अपील की थी। 12 सितंबर को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जुर्माने की रकम को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
adnan sami
अदनान 10 लाख रुपए का जुर्माना पहले ही भर चुके हैं। बता दें कि अदनान सामी को 2016 में भारतीय नागरिकता मिल चुकी है और अब वो भारत में ही रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें