बॉलीवुड में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। इसका ताजा उदाहरण है बच्चन परिवार और अनुपम खेर की फैमिली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी का इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अनुपम खेर के कुछ परिजनों को भी कोविड 19 ने अपनी चपेट में लिया। इसी बीच खबर है कि बॉलीवुड के जाने माने सिंगर के बेटे भी इस घातक वायरस से संक्रमित हो गए हैं।