फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की कमाई कर रणवीर सिंह बने 'सिंबा', रिलीज के 11 दिन बाद भी कलेक्शन धुआंधार

Tue, 08 Jan 2019 11:31 AM IST
अर्पना दुबे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
simmba
रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। फिल्म अपनी धाकड़ कमाई के साथ सुपरहिट साबित हो गई है। फिल्म 'सिंबा' को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने 11 दिन में 200 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
simmba - फोटो : instagram
सिंबा ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ 72 लाख, शनिवार को फिल्म ने 23 करोड़ 33 लाख, तीसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ 6 लाख रुपये की कमाई की। चौथे दिन फिल्म ने भारतीय बाजार में 21.24 करोड़ का बिजनेस किया। 5वें दिन के कलेक्शन के बाद ही ये आंकड़ा 124 करोड़ पहुंच गया था। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज के 11वें दिन फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
simmba - फोटो : instagram
फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 9.02 करोड़, शनिवार को कलेक्शन में ग्रोथ करते हुए 13.32 करोड़ का कमाई और रविवार को फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 17.49 करोड़ की कमाई की। सोमवार को फिल्म ने 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।  इस तरह फिल्म ने अब तक 205 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलमाल अगेन' के बाद 'सिंबा' तीसरी फिल्म है जो 200 करोड़ के पार हो गई है।

4 of 5
simmba - फोटो : instagram
फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 'सिंबा' साल 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है। संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़, पद्मावत ने 300 करोड़ का बिजनेस किया था। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simmba
'सिंबा' साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जो एक घटना के बाद ईमानदार बन जाता है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिन प्रतिदिन धमाल मचा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें