फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिम्बा' बनी 100 करोड़ी, रोहित शेट्टी ने फिल्म जगत में सबसे पहले बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Thu, 03 Jan 2019 03:47 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंबा

रणवीर सिंह की बीते साल 28 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म सिम्बा ने वाकई में कमाल कर दिया है। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर रोहित शेट्टी के लिए नया इतिहास रच दिया है। गौरतलब है कि रोहित ने कई फिल्में बनाई हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी यह ये 8वीं लगातार फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। इस उपलब्धि का श्रेय रणवीर सिंह को भी जाता है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
simmba
बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में ये पहली बार है जब किसी डायरेक्टर की 8 फिल्में लगातार 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई हो। दरअसल, सिम्बा को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और हफ्ता खत्म होने से पहले फिल्म ने 124 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। रोहित ने ज्यादातर फिल्में एक्टर अजय देवगन के साथ की है और सिम्बा फिल्म सिंघम के आगे की कहानी को पेश करती हैं। सिम्बा में अजय देवगन का कैमियो रोल है जिसकी खूब तारीफ हो रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
rohit shetty
वहीं, ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रोहित शेट्टी 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्में देने वाले निर्देशक बन गए हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान लीड रोल में नजर आई हैं। यह सारा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। उन्होंने केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  

4 of 5
Rohit Shetty
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर में आते हैं और उनकी सभी फिल्मों में गाड़ियों के एक से एक स्टंट देखने को मिलते हैं। उन्होंने गोलमाल से लेकर सिंघम तक में बहुत खतरनाक स्टंट दर्शकों के लिए पेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rohit shetty
आखिर में आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की फिल्में कमाल करती हैं। रोहित ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी दो फिल्में चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले डायरेक्ट की है। बता दें कि दोनों ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें