अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। ट्रेलर आने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने फिल्म का विरोध किया है। फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं जबकि अक्षय खन्ना संजय बारू बने हैं। इसके अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, लालू प्रसाद यादव के किरदार भी पर्दे पर दिखेंगे। अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या इस फिल्म में नरेंद्र मोदी का भी किरादर देखने को मिलेगा।