फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिंबा' को मिला न्यू ईयर हॉलीडे का फायदा, 5वें दिन रणवीर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Wed, 02 Jan 2019 11:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंबा
रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने 4 दिन में 96 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया था। नए साल में दर्शकों के लिए सिंबा बेहतरीन एंटरटेनमेंट फिल्म साबित हुई है। अब 5वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4 दिन में 39.85 करोड़ पहुंच चुका है।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
simmba
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा ने अब तक 124 करोड़ का कलेक्शन किया है। साल के पहले ही दिन फिल्म को न्यू ईयर की छुट्टी का फायदा मिला है। फिल्म मुंबई सर्किट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।


 
विज्ञापन

3 of 5
simmba - फोटो : instagram
बात करें अब तक के कलेक्शन की तो सिंबा ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ 72 लाख, शनिवार को फिल्म ने 23 करोड़ 33 लाख, तीसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ 6 लाख रुपये की कमाई की। चौथे दिन फिल्म ने भारतीय बाजार में 21.24 करोड़ का बिजनेस किया। रिलीज के चौथे दिन फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से जरा सा चूक गई लेकिन 5वें दिन के कलेक्शन के बाद ये आंकड़ा 124 करोड़ पहुंच गया है।

4 of 5
simmba - फोटो : instagram
फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने अच्छा रिसपॉन्स दिया है। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिन प्रतिदिन धमाल मचा रही है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह दूसरी फिल्म है। सिंबा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जो एक घटना के बाद ईमानदार बन जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simmba - फोटो : instagram
रणवीर सिंह की 'सिंबा' फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हुई थी। शुरुआत से ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत नजर आ रही है। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ था जो कि फिल्म ने महज 4 दिन में ही निकाल लिया था और अब कमाई करने की ओर बढ़ गई है। 'सिंबा' का पहला हाफ कॉमेडी से भरपूर है, वहीं दूसरे हाफ में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है और शायद यही दर्शकों को पसंद भी आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें