फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना को अब मिला एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल का साथ, कहा- मेरा भी करियर बर्बाद करने की हुई थी कोशिश

Sun, 19 Jul 2020 09:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिमी ग्रेवाल, कंगना रनौत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में बड़ी बहस छिड़ी हुई है। नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर खुलकर दो पक्ष सामने आ गए हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत इस बहस में खुलकर आरोप लगा रही हैं कि बॉलीवुड में एक गैंग है जिसके इशारे पर यहां सब कुछ चलता है। अब कंगना को मशहूर अभिनेत्री रहीं सिमी ग्रेवाल का समर्थन मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
सिमी ग्रेवाल - फोटो : Social Media
सिमी ने सोशल मीडिया पर खुलकर कंगना की तारीफ की है। सिमी ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कंगना की तारीफ करती हूं जो मुझसे ज्यादा बोल्ड और बहादुर हैं। केवल मैं जानती हूं एक 'ताकतवर' आदमी ने कैसे मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की थी। मैं खामोश रही। क्योंकि मैं उतनी बहादुर नहीं हूं... निराश हूं लेकिन कंगना को देखकर राहत मिलती है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सिमी ग्रेवाल - फोटो : social media
सिमी ने आगे लिखा, 'मुझे नहीं पता कि कंगना का इंटरव्यू देखकर आपको कैसा महसूस हुआ लेकिन इसने मुझे काफी निराश कर दिया। मैं परेशान हूं यह जानकर कि सुशांत सिंह राजपूत ने क्या-क्या सहा और बहुत से 'आउडसाइडर्स' बॉलीवुड में झेलते हैं। यह बदलना चाहिए। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या ने वहां जागरुकता पैदा की। इसी तरह शायद सुशांत सिंह राजपूत का निधन भी बॉलीवुड में बदलाव लाए।'
 
 

4 of 5
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media
कंगना ने एक साक्षात्कार में कहा था- अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रही कि थी कोई भी चाहता था कि सुशांत मर जाए लेकिन कई चाहते थे कि वे निश्चित रूप से बर्बाद हो जाए। ये लोग भावनात्मक गिद्ध होते हैं। वे लोगों को मरता देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में नेपोटिजम पर सबसे पहले खुलकर बोलने वाले लोगों में एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शामिल हैं। कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को मर्डर बताया था। वीडियो में कंगना कहती हैं, 'सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद कई चीजें बाहर निकल के आई हैं। मैंने कुछ इंटरव्यूज पढ़े हैं और कुछ लोगों से बात की है। उनके पिता का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में हो रही टेंशन को लेकर वह काफी परेशान थे।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें