जब अभिषेक बच्चन ने कहा सिमी आंटी-
वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉक शो के दौरान अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल और अभिषेक बच्चन आमने सामने बैठे हुए हैं। तभी अभिषेक बच्चन को साउंड चेक के लिए 'कुछ' कहने के लिए कहा गया। अभिषेक ने जवाब दिया, "कुछ।" और यह सुनते ही सब हंस पड़ते हैं। इसके बाद अभिषेक आगे कहते हैं, "क्या आपको इससे ज्यादा जरूरी कुछ चाहिए?" जब सिमी ग्रेवाल उनसे कुछ लाइन कहने के लिए कहती हैं, तो अभिषेक बच्चन कहते हैं, "हाय। मैं अभिषेक बच्चन हूं और आप देख रहे हैं" इतना कहते ही वह टॉक शो के नाम जानने के लिए सिमी ग्रेवाल को देखने लगते हैं और फिर एक्ट्रेस "सिमी गरेवाल के साथ शो रेंडीज़वस" कहकर उनकी मदद करती हैं। इसके बाद अभिषेक कहते हैं, "सिमी आंटी के साथ मुलाकात"।
सिमी ग्रेवाल, अभिषेक बच्चन
- फोटो : insta
सिमी ने उनसे कहती हैं, "नहीं, तुम मुझे 'आंटी' नहीं बुला रहे हो।" हैरान अभिषेक ने उनसे पूछते हैं, "मैं आपको क्या बुलाऊं?" जब सिमी ने उनसे फिर पूछा कि वह उन्हें क्या बुलाएंगे, तो अभिषेक ने जवाब दिया, "ओपरा (विनफ्रे)।" एक बार फिर से सब हंसने लगते हैं। इस क्लिप क्लिप को साझा करते हुए सिमी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मेरे पसंदीदा रेंडीज़वस पल। अभिषेक बच्चन। इस पोस्ट पर कोरियोग्राफर फराह खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है तो वहीं अभिषेक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "थैंक यू सिमी आंटी... सॉरी, ओपरा।