फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में गिरा नशे में धुत्त शख्स, बॉलीवुड अभिनेत्री बोलीं- 'लॉकडाउन खुल गया'

Tue, 05 May 2020 01:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Simi Garewal - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने तीसरी बार लॉकडाउन की सीमा बढ़ा दी है। बीते दिनों सरकार ने तीसरे लॉकाडाउन की घोषणा की थी, लेकिन सरकार ने जनता को कुछ चीजों के लिए रियायत दी है। इसमें शराब की दुकानें भी शामिल हैं। सोमवार से देशभर की सभी शराब की दुकाने खुल गई हैं। जिसके बाद कई दुकानों के सामने काफी लोगों की भीड़ देखने को मिली। 
विज्ञापन

2 of 5
Simi Garewal - फोटो : Social Media
वहीं शराब ने नशे में धुत्त कई लोगों के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे नशे में धुत्त लोगों की वीडियो और तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर कटाक्ष कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर नशे में धुत्त एक शख्स का मजेदार वीडियो साझा किया है जो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
simi garewal - फोटो : social media
सिमी ग्रेवाल ने जो वीडियो साझा किया उसमें एक शख्स शराब के नशे में धुत्त रास्ते में लड़खड़ाकर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स की कमर के पीछे बीयर की एक केन भी लटकी दिखाई दे रहे है। वीडियो में वह शख्स इतने नशे में नजर आ रहा है कि वह सीधे चल भी नहीं पा रहा है और चलते-चलते वह झाड़ी में गिर जाता है। इस वीडियो को साझा करते हुए सिमी ग्रेवाल ने कटाक्ष भरा ट्वीट किया है। 
 

4 of 5
simi garewal - फोटो : file photo
अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'लॉकडाउन खुल गया है'। सोशल मीडिया पर सिमी ग्रेवाल की ओर से साझा किया गए इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि लंबे समय बाद सरकार ने देशभर की सभी शराब की दुकानों को खोलने का फैसला किया। शराब की दुकान खुलते ही कई जगह भीड़ के बेकाबू होने की खबरें भी आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simi garewal - फोटो : file photo
भीड़ के बेकाबू होने के बाद बहुत सी जगहों पर शराब की दुकानों को तुरंत बंद करना पड़ा। हालांकि नए नियमों के साथ मंगलवार को फिर से सभी जगहों की दुकानों को खोल दिया गया है। लॉकडाउन के बीच शराब खरीदते हुए लोगों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं दिल्ली में विशेष कोरोना टैक्स लगाकर शराब के दामों ने 70 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। 

पढ़ें: 32 साल पहले ही इरफान खान के फैन हो गए थे आशुतोष गोवारीकर, अभिनेता ने साझा किया थ्रोबैक वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें