फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pranitha Subhash: प्रणिता ने कम समय में साउथ में हासिल किया बड़ा मुकाम, इन फिल्मों ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Mon, 17 Oct 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रणिता सुभाष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रणिता सुभाष भारत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। बहुत कम समय में एक्ट्रेस ने लोगों के दिलों में अलग मुकाम हासिल कर लिया है। वह हर साल  17 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनके बर्थडे पर आइए जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें...
Bigg Boss 16: गौतम विग को पसंद करती हैं मान्या सिंह! खुद निमृत के सामने ब्यूटी क्वीन ने किया खुलासा
विज्ञापन

2 of 4
प्रणिता सुभाष - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने साल 2021 में नितिन राजू नाम के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी भी है। एक्टिंग से पहले उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिल्म का नाम पोरकी था। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे लेकिन उन्होंने सभी को इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ के साथ अपनी दूसरी फिल्म बावा साइन की। यह एक तेलुगू फिल्म थी। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया। 
Celebs Death: वैशाली ठक्कर ही नहीं, इन सितारों की मौत के बाद भी पार्टनर पर उठे सवाल, एक को तो जाना पड़ा जेल
विज्ञापन

3 of 4
प्रणिता सुभाष - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में उन्होंने फिल्म उधायन से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उनके हाथ बड़ी तमिल फिल्म लगी जिसमें कार्थी मुख्य भूमिका थे।  फिल्म का नाम सगुनी था। इसके बाद जरासंधा और भीमाथेरादल्ली जैसी फिल्मों में भी वह नजर आईं। भीमाथेरादल्ली के लिए उन्हें संतोषम अवॉर्ड भी मिल चुका है। साल 2013 उनके लिए काफी अच्छा साबित हुआ। उन्होंने अत्तारिंतिकी दारेदी नाम की फिल्म में काम किया जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। उनकी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ से ज्यादा का  कारोबार किया था। परिणिता तमिल सुपरस्टार सूर्या के साथ भी काम कर चुकी हैं। फिल्म का नाम मास था जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। 
Bigg Boss 16: दर्शकों ने निमृत कौर पर तीखे सवालों से किया हमला, अभिनेत्री पर लगाया घर में ग्रुप बनाने का आरोप
विज्ञापन

4 of 4
प्रणिता सुभाष - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अगले ही साल यानी 2015 में वह तेलुगू सुपपरस्टार महेश बाबू के साथ ब्रह्मोत्सवम में नजर आई थीं। साउथ के अलावा प्रणिता बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। हालांकि अब तक उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई है। हंगामा 2 और भुज जैसी बड़ी फिल्मों में उन्होंने काम किया लेकिन दर्शकों को दोनों ही फिल्में पसंद नहीं आईं। हाल ही में प्रणिता सुभाष एक तस्वीर की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं। इन फोटोज में जमीन पर बैठी दिख रही थीं। वहीं उनके पति कुर्सी पर बैठे हुए थे। तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्होंने ट्रोल भी किया गया। एक्ट्रेस ने इसका डटकर सामना किया और सभी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।
Shahrukh Khan: अबराम ने किया पिता शाहरुख खान का नाम रोशन, ताइक्वांडो में जीता मेडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें