इन दिनों अगर अक्षय कुमार की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती हैं तो वह ज्यादा तनाव नहीं लेते हैं। असल में अक्षय को अपने करियर में कमबैक करना आता है। अभिनेता को यह आत्मविश्वास साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘जानवर’ के बाद से मिला है। आज फिल्म ‘जानवर (24 दिसंबर 1999)’ की सिल्वर जुबली है। जानिए, इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।