फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikander X Review: दर्शकों को भायी 'सिकंदर' की कहानी, इस मामले में कमजोर रह गए सलमान-रश्मिका

Sun, 30 Mar 2025 08:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar X Review: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हो गई है। इस फिल्म पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्स पर लोगों ने फिल्म के बारे में क्या कहा है...
 
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। 30 मार्च 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के बाद सलमान के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेता के चाहने वाले उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।
Neha Kakkar: 'उन्हें शामिल करना गलती थी', मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद के बाद आयोजकों ने किया नेहा कक्कड़ का पर्दाफाश
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम@a.r.murugadoss
फैंस को पसंद आई फिल्म की कहानी
बहुत से फैंस इसे 'पैसा वसूल' और 'परफेक्ट सलमान खान फिल्म' बता रहे हैं। फिल्म खत्म होने से पहले ही पहले शो की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गई थीं।  एक फैन ने एक्स पर लिखा, "सिकंदर रिव्यू: मास एंटरटेनर, जबर्दस्त क्लाइमेक्स और दिल को छूने वाली कहानी। सलमान खान की एक्टिंग पहले से कहीं ज्यादा दमदार। बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने भी 'जवान' की तरह शानदार। पैसा वसूल फिल्म, पहले दिन पहला शो जरूर देखें।" एक और फैन ने लिखा, "सिकंदर ब्लॉकबस्टर।"
L2 Empuraan Row: 'एल2 एम्पुरान' में लगाए जाएंगे 17 कट, दंगे के दृश्य पर हुए विवाद के चलते म्यूट किए गए संवाद


 
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में कहां रह गई कमी?
वहीं, अमेरिका के आयोवा से एक दर्शक ने कहा, "दोस्तों के साथ 'सिकंदर' देखी और सबको फिल्म ने झूमने पर मजबूर कर दिया। भावनात्मक पहलू तो हैं ही, लेकिन इस बार कहानी में दम भी है। एडिटिंग में थोड़ी कमी लगी, लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है। परिवार के साथ फिर से देखूंगा।"

4 of 5
सिकंदर - फोटो : एक्स:@BeingSalmanKhan
ये सितारे हैं फिल्म में मौजूद
'सिकंदर' का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एआर मुरुगदास ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। फिल्म में शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब
प्रीतम ने दिया फिल्म का संगीत
सलमान की यह फिल्म उनके फैंस के लिए ईद का बड़ा तोहफा लेकर आई है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी एस. थिरुनवुकारसु ने की है। संपादन विवेक हर्षन ने संभाला है, जबकि संगीत प्रीतम ने दिया है। गीतों के बोल समीर ने लिखे हैं और बैकग्राउंड स्कोर साउथ के मशहूर संगीतकार संतोष नारायणन ने तैयार किया है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें