फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection Report: एल 2 एम्पुरान के कलेक्शन में मामूली सुधार, कैसा रहा छावा- द डिप्लोमैट का हाल?

Sun, 30 Mar 2025 07:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report Update: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। 'एल 2 एम्पुरान', छावा  और द डिप्लोमैट। आइए जानते हैं कि शनिवार को तीनों ही फिल्मों का प्रदर्शन टिकट खिड़की पर कैसा रहा... 
विज्ञापन
1 of 7
एल 2 एम्पुरान, द डिप्लोमैट, छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
मार्च का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ खास नहीं रहा है। इस महीने अलग-अगल शैलियों की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल अब तक कोई फिल्म नहीं मचा सकी। 'एल 2 एम्पुरान' ने भले ही 21 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की, लेकिन बड़े बजट के हिसाब से इसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। वहीं, 'द डिप्लोमैट' की भी रफ्तार रिलीज डेट से ही काफी धीमी रही। हालांकि, इस दौरान 'छावा' टिकट खिड़की पर लगातार झंडे गाड़ती रही। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा...
'सिकंदर' से पहले सलमान ने लिया इन साउथ फिल्मों के रीमेक का सहारा
विज्ञापन

2 of 7
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealprithvi
'एल 2 एम्पुरान' नहीं उतरी उम्मीदों पर खरी
 मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म 2019 की सुपरहिट 'लूसिफर' का सीक्वल है। इसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया है। बड़े बजट और भारी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, जिसमें कुछ ने इसके एक्शन और ड्रामा की तारीफ की, तो कुछ ने कहानी को कमजोर बताया। रिलीज के तीन दिनों में यह फिल्म उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी, लेकिन फिर भी मलयालम सिनेमा के लिए एक बड़ा ओपनर रही।
Neha Kakkar: 'उन्हें शामिल करना गलती थी', मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद के बाद आयोजकों ने किया नेहा कक्कड़ का पर्दाफाश
विज्ञापन

3 of 7
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे दिन दिखा मामूली सुधार
फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, मंजू वॉरियर, और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे सितारे भी नजर आए हैं। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगू, और कन्नड़ में रिलीज हुई। भारत में 'एल 2 एम्पुरान' ने दूसरे दिन 13.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में मामूली सुधार देखने को मिला। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 13.5 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 46 करोड़ रुपये रह गई है।

4 of 7
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
'द डिप्लोमैट' की धीमी रफ्तार
जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च 2025 को होली के मौके पर रिलीज हुई। यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें जॉन एक भारतीय डिप्लोमैट की भूमिका में हैं। फिल्म को समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। 'छावा' जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने इसकी कमाई धीमी रही। 
विज्ञापन

5 of 7
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
अब तक किया इतना कारोबार
'द डिप्लोमैट' में जॉन अब्राहम के साथ-साथ सादिया खतीब और कुमुद मिश्रा की अदाकारी की भी लोगों ने तारीफ की है। पहले दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये से शुरुआत की। वहीं, पहले हफ्ते में 19.15 करोड़ और दूसरे हफ्ते में नौ करोड़ 95 लाख रुपये कमाए। 16वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 31.25 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

6 of 7
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'छावा'
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब भी छाई हुई है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। रिलीज के 44 दिनों बाद भी यह फिल्म मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 'एल 2 एम्पुरान' और 'द डिप्लोमैट' जैसे प्रतिद्वंद्वियों के बावजूद 'छावा' ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। यह 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
600 करोड़ी क्लब के करीब पहुंची फिल्म
'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना और अन्य कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है। 'छावा' का बजट 130 करोड़ रुपये था, जिसे इसने पहले हफ्ते में ही पार कर लिया गया था। छठे हफ्ते में छावा 16.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 44वें दिन फिल्म ने दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 592.3 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें