फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Teaser Update: कैसा होगा 'सिकंदर' का टीजर? क्या फिल्म 'किक' के नकाबपोश लुक में नजर आएंगे सलमान खान

Thu, 19 Dec 2024 03:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीजर उनके जन्मदिन 27 दिसंबर को जारी किया जाएगा, जिसमें प्रशंसकों को उनके अवतार की झलक देखने को मिलेगी, लेकिन कैसा होगा सलमान का लुक आइए बताते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
साजिद नाडियावाला के साथ सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बॉलीवुड सलमान खान अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान हाई स्क्योरिटी के अंदर फिल्म सिकंदर की शूटिंग लगातार कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ पहली बार साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। लेकिन प्रशंसक इस बात से उत्साहित हैं कि सलमान का इस फिल्म में लुक कैसा होगा।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म सिकंदर के सेट से सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड दबंग खान सिकंदर फिल्म में नाकाबपोश लुक में नजर आएंगे। सलमान खान की फिल्म का टीजर उनके जन्मदिन 27 दिसंबर 2024 को रिलीज किया जा सकता है। सलमान का किरदार इस फिल्म में काफी शानदार होगा, जिसमें वह एक मुखौटा पहने हुए नजर आएंगे। सलमान पहले भी अपनी फिल्म किक में नकाबपोश लुक में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर के टीजर रिलीज में सलमान का लुक काफी हट कर डिजाइन किया गया है। प्रसिद्ध निर्देशक एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, टीजर को दो अलग-अलग सेटों पर तैयार किया जा रहा है। 
Bhoot Bangla: वामिका के बाद अक्षय की 'भूत बंगला' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री? जानिए कौन हैं खूबसूरत अदाकारा

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
दबंग खान ने गोरेगांव में एसआरपीएफ ग्राउंड में महत्वपूर्ण सींस की शूटिंग की है, जबकि बाकी सिंकदर के हिस्सों को फिल्मिस्तान स्टूडियो में निर्मित सेट पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर सलमान की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म किक के एक सीन में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर के टीजर में एक्शन से भरपूर सींस के साथ एक रोमांचक शोकेस का वादा करती है। उनका किरदार नकाबपोश होकर फ्रेम में एंट्री करेगा। उसके साथ पांच और नकाबपोश कलाकार नजर आएंगे। कैमरा उनकी आंखों पर फोकस करेगा। सिकंदर ईद 2025 में रिलीज होगी। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित, सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें