फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Disaster: डिजास्टर घोषित हुई साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’, टॉप 10 में सलमान की अब एक भी फिल्म नहीं

Mon, 07 Apr 2025 10:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब इसे मेगाफ्लॉप घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के खान सितारों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे अभिनेता सलमान खान की कोई भी फिल्म अब देश में हिंदी में रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में नहीं है। सलमान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की गिनती सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 13वें नंबर पर है और इसने भी सिर्फ तीन दिन में सौ करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सलमान की हालिया रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ ने रिलीज के आठवें दिन किसी तरह सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया है। फिल्म को सलमान खान की मेगाफ्लॉप फिल्म घोषित कर दिया गया है। 
Sunny Deol Exclusive: मेरी इमेज बन गई है परदे पर ऐसी, सनी देओल है तो हाथ में जो आएगा उखड़ ही जाएगा
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फुस्स हो गया सलमान का ईद धमाका
सलमान खान की फिल्मों का ईद पर होने वाला धमाका इस बार फुस्स रहा। अभी दो साल पहले दिवाली पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ ने सिर्फ दो दिन में सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। सलमान के प्रशंसकों ने ये फिल्म देखने के लिए दबाकर एडवांस बुकिंग कराई। लेकिन, फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और यही वजह रही कि करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से बनी ये फिल्म अपनी बजट भर की कमाई भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर सकी। ऐसा ही कुछ हाल फिल्म ‘सिकंदर’ का होता नजर आ रहा है।
Smriti Irani: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में फिर नजर आएंगी स्मृति? जानिए बाकी के एक्टर्स अब कहां हैं?
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घिसट घिसटकर सौ करोड़
ईद से एक दिन पहले 30 मार्च को रिलीज हुई ए आर मुरुगादॉस निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ की ओपनिंग ही खराब रही। फिल्म ने रिलीज के पहले आठ दिनों में इस तरह से कलेक्शन किया: 
 
दिन                            कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला (रविवार) 26.00
दूसरा  29.00
तीसरा 19.50 
चौथा                                 09.75
पांचवां                                06.00
छठा                                  03.50
सातवां                                04.00
आठवां (दूसरा रविवार) 04.50
कुल कमाई  102.25 

4 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान के स्टारडम पर दाग
सलमान खान की फिल्म की इतनी सुस्त कमाई हाल फिलहाल के बरसों में किसी फिल्म की नहीं हुई। इससे पहले साल 2014 में रिलीज फिल्म ‘किक’ ने रिलीज के पांचवें दिन सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पूरा किया था। फिल्म ‘एक था टाइगर’ को भी सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में पांच दिन लगे थे। अब ‘सिकंदर’ ने सौ करोड़ रुपये कमाने में आठ दिन लगाकर सलमान के स्टारडम पर नया दाग लगा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर जिंदा है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान की सौ करोड़ी फिल्मों की रैंकिंग
सलमान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में, सौ करोड़ की कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में उनकी रैंकिंग और सौ करोड़ कमाने में लगे दिनों का विवरण इस प्रकार है:
 
 
रैंकिंग   फिल्म              कुल कमाई (करोड़ रु.)  सौ करोड़ में लगे दिन
13     टाइगर जिंदा है   339.16  3
14 बजरंगी भाईजान 320.34 3
17     सुल्तान                   300.45             3
19     टाइगर 3  285.52 2
33     किक                     231.85             5
36     भारत                     211.07             4
37     प्रेम रतन धन पायो 210.16 3
44     एक था टाइगर  198.78  5
52     रेस 3 166.40 3
54     दबंग 3 155.00 6                 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें