सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘टाइगर 3’ से डोल रहा सिंहासन
सलमान खान की आखिरी फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। यशराज फिल्म्स की इस पिक्चर ‘टाइगर 3’ ने भी रिलीज के पहले दिन अपने बजट का 20 फीसदी कलेक्शन नहीं किया था, लेकिन इसका पहले दिन का कलेक्शन 44.50 करोड़ रुपये था और इसे सम्मानजनक माना जा सकता है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘टाइगर 3’ घरेलू टिकट खिड़की पर इतना भी नहीं कमा पाई थी कि अपने बजट की बराबरी कर सके। और, यही वजह थी कि फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने अपने स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ लंबे समय के लिए टाल दी है। अब बारी निर्माता साजिद नाडियाडवाला की है।