फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Collection: सलमान की टॉप 5 फिल्मों में भी जगह नहीं बना पाई 'सिकंदर', भाईजान के लिए फीकी हुई ईद की चमक

Sun, 30 Mar 2025 09:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Movie Box Office Collection Day 1: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' आज 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसकी पहले दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।  
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' आखिरकार आज रविवार, 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। इससे पहले 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग को देख कर अनुमान लगाया गया था कि सलमान खान की यह फिल्म उम्मीद के मुकाबले ओपनिंग नहीं ले पाएगी। हालांकि, आज की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं कि आज फिल्म ने कितना कलेक्शन किया...
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज की कमाई
फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के आंकड़े यह संकेत दे रहे थे कि 'सिकंदर' सलमान खान की अन्य फिल्मों की कमाई के आंकड़े को पछाड़ नहीं पाएगी और ऐसा ही हुआ है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'सिकंदर' ने आज पहले दिन 26.48 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो उम्मीद के मुकाबले काफी कम है।
Sikandar Review: एक्टिंग नहीं प्रशंसकों पर एहसान करते दिखे सलमान खान, सवा दो घंटे की फिल्म भी झेलना मुश्किल
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
ईद पर 'सिकंदर' का बुरा हाल
सलमान खान की फिल्मों की रिलीज के लिए ईद को काफी बड़ा अवसर माना जाता रहा है। इस साल भी सलमान खान ने दर्शकों के बड़े वर्ग को आकर्षित करने के लिए ईद के मौके पर फिल्म रिलीज करने का फैसला किया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और फिल्म को ईद का फायदा नहीं मिला। इस फिल्म का हाल भी ठीक 'किसी का भाई किसी की जान' की तरह हुआ है, जो 2023 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन उसे भी इसका फायदा नहीं मिला था।
Sikandar: ‘सिकंदर’ से पहले साउथ डायरेक्टर्स संग सलमान ने किया काम, जानिए क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल

4 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बजट के मुकाबले खराब प्रदर्शन
'सिकंदर' का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने आज बजट का केवल 13 प्रतिशत हिस्सा ही कमाया है, अगर यह 20 प्रतिशत हिस्से की कमाई करती तो इसे अच्छी शुरुआत मानी जाती, लेकिन फिल्म पहले दिन ही लड़खड़ा गई। ईद के त्योहार की आहट के साथ रविवार की छुट्टी भी थी, बावजूद इसके फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई। अब उम्मीद है कि 31 मार्च को ईद के त्योहार फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिले।
Sikandar: कल रात ही ऑनलाइन लीक हो गई थी 'सिकंदर', कोमल नाहटा ने बताया पाइरेसी से हुए नुकसान का पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कमाई कम होने की वजह
'सिकंदर' रिलीज से पहले ही पाइरेसी का शिकार हो गई और लगभग 600 वेबसाइट्स पर लीक हो गई, जिसके बाद मेकर्स को भारी नुकसान हुआ और यह भी एक वजह है कि फिल्म ने आज खराब शुरुआत की है। सलमान खान की फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई के मामले में 'सिकंदर' टॉप 5 में भी जगह नहीं बना पाई है। यह सातवें नंबर पर है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया है, जिसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें