फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Advance Booking: अब तक बिकीं सिर्फ डेढ़ लाख टिकटें, सलमान की ‘सिकंदर’ की ओपनिंग कम से कम इतनी जरूरी

Fri, 28 Mar 2025 06:44 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Sikandar Advance Booking: करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक ए आर मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा पाने के लिए पहले दिन कम से कम 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेनी होगी।
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ से सीधी टक्कर बचने के लिए रविवार को रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग बहुत सुस्त चल रही है। फिल्म ने शुक्रवार की शाम तक तकरीबन डेढ़ लाख टिकटें ही बेची हैं। हिंदी फिल्मों में अब तक एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकटें बेचने के मामले में उनकी 10 साल पहले रिलीज फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ दसवें नंबर पर है, जिसने एडवांस बुकिंग में करीब साढ़े तीन लाख टिकटें बेची थीं।
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक ए आऱ मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा पाने के लिए पहले दिन कम से कम 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेनी होगी। सलमान खान की अब तक रिलीज के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ रही है जिसने दो साल पहले दिवाली पर रिलीज होकर 43 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म की लागत के हिसाब से ये ओपनिंग काफी कम थी और इसी चक्कर में यशराज फिल्म्स ने स्पाई यूनिवर्स में प्रस्तावित सलमान की अगली फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ को अनिश्चितकाल के लिए आगे खिसका दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की बढ़ती उम्र के चलते उनके घट रहे आभामंडल की तमाम तस्वीरें हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रही हैं। इनका असर भी फिल्म ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग पर पड़ रहा है। भारतीय फिल्मों की ऑनलाइन टिकट बिक्री का करीब करीब सही आंकड़ा प्रस्तुत करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ‘सिकंदर’ की शुक्रवार की शाम तक करीब एक लाख 54 हजार टिकटें एडवांस बुकिंग में बिकी हैं। इन टिकटों की बिक्री से फिल्म की एडवांस कमाई करीब साढ़े चार करोड़ रुपये हो चुकी है।
Kesari Chapter 2: ब्रिटिश एम्पायर के खिलाफ अक्षय-माधवन-अनन्या की लड़ाई, केसरी के किरदारों के नाम से उठा पर्दा

4 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की फिल्म का उनके प्रशंसकों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्म कैसी भी बनी हो, वह सौ, दो सौ करोड़ का कारोबार कर ही लेती है, ये बात खुद सलमान खान भी मानते हैं। फिल्म को लेकर हुए प्रचार कार्यक्रम में वह खुद मान चुके हैं, कि इन दिनों हिंदी फिल्में अच्छी नहीं बन रही हैं। उनकी फिल्में भी गंदी बनी हैं, ये बात सलमान भी मानते हैं लेकिन वह ये भी कहते हैं कि ईद हो या दिवाली हो, लोग उनकी फिल्मों का आंकड़ा सौ, दो सौ करोड़ के पार पहुंचा ही देते हैं।
Sara Ali Khan: राजस्थान रॉयल्स के मैच में सारा करेंगी परफॉर्मेंस, निशाने पर आए रियान पराग, यूजर्स बोले अब तो…
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान की अब तक रिलीज फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली पांच फिल्में इस प्रकार हैं:
 
फिल्म  रिलीज वर्ष ओपनिंग
टाइगर 3 2023 43 करोड़ रुपये
भारत 2019 42.30 करोड़ रुपये
प्रेम रतन धन पायो   2015 40.35 करोड़ रुपये
सुल्तान 2016  36.54 करोड़ रुपये
टाइगर जिंदा है 2017 34.10 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें