यू ट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का नया गीत
- फोटो : अमर उजाला
निधन के बाद रिलीज हुआ था गाना
हाल ही में, सिद्धू मूसेवाला के एक गाना यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसका टाइटल 'एसवाईएल' था। सिंगर ने अपने आखिरी गाने में पंजाब और हरियाणा में चल रहे एसवाईएल के मुद्दे को उठाया। गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का भी जिक्र किया था, जिसके बाद ही सरकार की तरफ से इस गाने पर एक्शन लिया गया। यूट्यूब की तरफ से इस गाने को कुछ समय बाद ही डिलीट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सरकार से कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटाया गया है।