फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के निधन से टूटीं सिंगर अफसाना खान, पोस्ट शेयर कर कहा- 'मेरा भाई वापस ला दो'

Tue, 31 May 2022 06:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद देशभर में लोगों की आंखें की नम हैं। पंजाबी गायक के निधन के बाद आज सभी ने अपने चहेते सितारे को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला, अफसाना खान - फोटो : Social media

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद देशभर में लोगों की आंखें की नम हैं। पंजाबी गायक के निधन के बाद आज सभी ने अपने चहेते सितारे को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर हर कोई गमहीन था। 29 मई को सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर हुई गोलीबारी में उनकी मौत हो गई। सिद्धू के अचानक हुए निधन से ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी काफी दुखी है। सिंगर की मौत से जहां हर कोई सदमे हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर जाबी सिंगर अफसाना खान भी स्तब्ध हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धू मूसेवाला, अफसाना खान - फोटो : Social media

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। इसी इंडस्ट्री में भी उनके कई ऐसे दोस्त और शुभचिंतक थे, जिनके साथ सिद्धू का परिवार की तरह की रिश्ता था। इंडस्ट्री के इन्हीं सेलेब्स में से एक हैं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना खान। अफसाना सिद्धू मूसेवाला को अपना भाई मानती थीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला, अफसाना खान - फोटो : Social media
ऐसे में अपने भाई की हुई इस निर्मम हत्या से अफसाना काफी टूट चुकी हैं। इस समय सिंगर का हाल बेहद खराब है। अफसाना ने सिद्धू संग अपने कई वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर भी किए थे। मूसेवाला के निधन के बाद अब ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। सामने आ रही इन रील्स  में दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड भी देखने को मिल रहा हैं।

4 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

यही नहीं अफसाना खान सिद्धू मूसेवाला संग कई शोज में भी परफॉर्म कर चुकी हैं। इतना ही नहीं भाई का फर्ज निभाते हुए सिद्धू मूसेवाला भीअफसाना की शादी में भी शामिल हुए थे। सिद्धू ने सिंगर की शादी में खूब मस्ती भी की थी, जिसकी तस्वीरें अफसाना के इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। लेकिन उनके अचानक यूं चले जाने से अफसाना बेहद दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया है। अफसाना ने इंस्टा स्टोरी में लिखा- सारा कुछ खत्म हो गया। मेरा जी नहीं लगदा है। मेरा प्रा (भाई) वापस ला दे कोई।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बीते दिनों बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक रविवार को हमलावरों ने उनकी थार गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी जान ले ली। खबरों की मानें तो इस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। सिंगर के यूं अचानक जाने से जहां कई लोग दुखी हैं तो वहीं कई गुस्से से भरे हुए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें