फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose wala: एक शो के लिए लाखों चार्ज करते थे सिद्धू मूसेवाला, महंगी गाड़ियों के थे शौकीन

Sun, 29 May 2022 10:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनसा जिले के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई गोलीबारी में गायक की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

हाल ही में पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनसा जिले के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई गोलीबारी में गायक की मौत हो गई। अपने गानों के मशहूर सिद्धू मूसेवाला का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। विवादों में रहने वाले सिद्धू काफी आलाशीन जिंदगी जीते थे। एक गाने के लाखों की फीस लेने वाले सिद्धू महंगी गाड़ियों के भी शौकीन थे। आइए जानते हैं सिंगर की कुल  नेटवर्थ के बारे में-

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करने वाले सिद्धू मूसेवाला काफी लग्जिरियस लाइफ जीते थे। असल जिंदगी में उनके कार कलेक्शन कई महंगी-महंगी कारें मौजूद थीं। वहीं उनके बाइक के शौक की बात करें तो सिद्धू के कलेक्शन में बुलेट जैसी टू व्हीलर भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाबी सिंगर के पास कुल 30 करोड़ की नेटवर्थ थी। सिद्धू अपने एक शो करीब 18 लाख रुपये चार्ज करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, उनकी गाड़ियों के कलेक्शन की बात करें तो सिद्धू के पास कई लग्जरी गाड़ी, आलीशान घर और जमीन जायदाद थी। उनके कार कलेक्शन में टोयोटा फॉच्यूनर, जीप जैसी गाड़ियां थी। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास काले और सफेद रंग की रेंज रोवर, ईसूजू डी-मैक्स, मर्सिडीज एएमजी 63 और मस्टैंग जैसी कार भी हैं। 

4 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

खबरों की मानें तो गाड़ियों के अलावा सिंगर के पास भरपूर ज्वैलरी और नकदी भी है। चुनावी एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 5 लाख रुपए की नकदी, बैंकों में 5 करोड़ रुपए की नकदी, 18 लाख रुपए मूल्य की ज्वैलरी और जमीन इत्यादि मिलाकर करीब 8 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

गौरतलब है कि रविवार शाम पंजाब के मानसा जिले में हुई गोलीबारी में सिंगर की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे, लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। इसके अगले दिन ही काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें