सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : अमर उजाला
विवादों को दिखाता गाना
29 मई को हुई सिद्धू की हत्या के बाद से ही हर तरफ उनके चर्चे हो रहे हैं। हर कोई उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में उनका आखिरी गाना पिछले दिनों रिलीज होते ही इंटरनेट की दुनिया पर छा गया है। जहां एक तरफ रिलीज होते ही 'एसवायएल' ने तहलका मचा दिया है, वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर इस गाने के कारण मूसेवाला का नाम विवादों से जुड़ गया है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला का यह गाना पंजाब और हरियाणा के बीच एसवायएल के मुद्दे पर आधारित है, जिसकी वजह से दोनों राज्यों के बीच बहुत तनातनी रहती है। इसमें दिवंगत सिंगर ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का जिक्र भी किया है, जिसे लेकर भी बहु विवाद हुआ था।