फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, 'मैं 4 महीने से पागलखाने में था'

Sat, 31 Mar 2018 08:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सिद्धार्थ सागर
इससे पहले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के लापता होने की गुत्थी उलझती, वो सामने आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। अपने लापता होने का जिम्मेदार उन्होंने पैरेंट्स को बताया। साथ ही यह भी कहा कि एक-दो दिन में मीडिया के सामने आकर सबकुछ बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ सागर
अब सिद्धार्थ ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करते हुए बताया कि वो पागलखाने में थे। उन्होंने कहा, 'मैं पागलखाने में भर्ती था। मेरा परिवार जायदाद के विवाद में फंसा था। मैंने पागलखाने में देखा कि मरीजों को शॉक ट्रीटमेंट दिया जाता है।'
विज्ञापन

3 of 6
सिद्धार्थ सागर
'मैं डिप्रेशन में जा रहा था। किसी को नहीं पता कि मैं अभी कहां हूं। लेकिन मैं अभी जिन लोगों के साथ रह रहा हूं, उन्होंने इस ट्रॉमा से निकलने में मेरी मदद की है। मैंने कई लोगों से बताया कि वो मेरे दोस्तों को बता दें कि मैं पागलखाने में हूं लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की।'

4 of 6
सिद्धार्थ सागर
सिद्धार्थ आगे कहते हैं, 'वहां कोई लड़की मुझे टैबलेट देती थी जिसके बाद मैं अपना मानसिक संतुलन खोने लगता था। मैंने अपने परिवार और कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ एनसी दर्ज करवाई थी। लेकिन जब मैं पागलखाने में था तो उन्होंने वो एनसी गायब कर दी।'
विज्ञापन

5 of 6
सिद्धार्थ सागर
सिद्धार्थ बताते हैं, 'मुझे धीरे-धीरे एहसास हुआ कि मेरे पैरेंट्स मेरे खिलाफ नहीं थे। उन्हें बस पैसे चाहिए थे।' सिद्धार्थ ने अपने मैनेजर शेखर से बात कर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस अरेंज करवाई है। वो जल्द ही बाकी के सवालों के जवाब देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिद्धार्थ सागर
बता दें कि सोमी सक्सेना नाम की एक दोस्त ने अपने फेसबुक पर सिद्धार्थ के लापता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'क्या आपको सिद्धार्थ सागर याद हैं। ये 4 महीने से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार 18 नवंबर 2017 को देखा गया था। किसी को नहीं पता कि वो कहां है। वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद करो।' थोड़ी देर बाद सोमी ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें