'सोनू के टीटू के स्वीटी' फेम कार्तिक आर्यन ने बीते दिनों सिंगापुर में हुए एक फैशन शो में करीना कपूर के साथ रैंप पर जलवे बिखेरे थे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के समर कलेक्शन के लिए किए गए इस वॉक के बाद अब कार्तिक एक और बड़ी एक्ट्रेस-मॉडल-डांसर के साथ कदम से कदम मिलाते देखे जाने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 4
खबरों की माने तो कार्तिक अब मलाइका अरोरा के साथ स्टेज शेयर करेंगे। ये रैंप वॉक ‘एफबीबी’ यानी फैशन बिग बाजार के समर कलेक्शन के लिए होगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि प्रोग्राम को ग्लैमरस बनाने के लिए फैशन शो में कार्तिक आर्यन के साथ मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने शानदार प्रदर्शन के साथ उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
3 of 4
जानकारी के मुताबिक यह अपनी तरह का पहला ऐसा आयोजन है, जहां ग्राहक एफबीबी-2018 के ग्रीष्मकालीन संग्रह को प्रदर्शित करते मॉडल्स को रैंप पर थिरकते देख सकते हैं और खरीदारी का भी आनंद उठा सकते हैं। फैशन शो में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के लिए पारंपरिक और कैजुअल जैसा हर तरह का कलेक्शन होगा।
बता दें कि बीते दिनों कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की रिलीज हुई थी, जिसने उम्मीद से ज्यादा बेहतर कलेक्शन किए थे। ये फिल्म 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू चुकी है और अीाी भी कई सिनेमाघरों में चल रही है। कार्तिक आर्यन ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म के लिए भी पहचाने जाते हैं।