फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल के इस असली हीरो की बायोपिक में काम करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, बताई फिल्म से जुड़ी खास बात

Sat, 19 Jan 2019 07:43 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Malhotra
बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल पड़ा है। बीते कुछ सालों में कई हस्तियों को लेकर बायोपिक फिल्मों की बौछार देखने को मिली है। अभी भी बॉलीवुड में ठाकरे और केसरी जैसी बायोपिक रिलीज होने की लाइन में हैं। ऐसे में इस लिस्ट में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी एक बायोपिक के लिए तय किया गया है। सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनने जा रही बायोपिक में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
siddharth malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा कारगिल हीरो विक्रम बत्रा के किरदार में नजर आएंगे। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म के अगले साल तक रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी लम्बे समय से इस फिल्म में व्यस्त हैं। डायरेक्टर विष्णु वर्धन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
siddharth malhotra

वहीं, सिद्धार्थ जबरिया जोड़ी की शूटिंग में भी बिजी हैं। इससे पहले सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा की बायोपिक से जुड़ी जानकारी भी शेयर की। उन्होंने बताया था कि फिल्म में बहुत सारे लड़ाकू हथियार होंगे जिन्हें चलाने के लिए वह कड़ी ट्रेनिंग भी लेंगे। सिद्धार्थ ने आगे बताया 'मेरे पिता ने मुझे एक बार पेलेट गन दी थी और उस दौरान मुझ पर नये-नये हथियार चलाने का जुनून सवार था।”

4 of 5
siddharth malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपना 34वां बर्थडे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ सेलीब्रेट किया था। यहां जैकलीन फर्नांडिस, कटरीना कैफ और करण जौहर जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे थे। वहीं, सिद्धार्थ का एक बड़ा ही मजेदार वीडियो सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
siddharth malhotra
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा डिजाइनर रोहित बाल के एक फैशन शो में पहुंचे थे। यहां रैंपवॉक के लिए सिद्धार्थ दूल्हे के आउटफिट में नजर आए । शेरवानी पहन जैसे ही सिद्धार्थ ने स्टेज पर एंट्री मारी तभी वहां एक कुत्ता आ गया जिसे देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें